कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर हापुड़ पुलिस हाई अलर्ट पर, SP ने 17 मोबाइल बाइक दल किए रवाना; 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग
Hapur News: सावन माह की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। बड़ी संख्या में शिवभक्तों के जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस लाइन से 17 विशेष मोबाइल बाइक पेट्रोलिंग दलों को रवाना किया। ये मोबाइल टीमें कांवड़ मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग-9, प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी। किसी दुर्घटना, यातायात…
