पढ़े विश्वविद्यालय, बड़े विश्वविद्यालय एवं दहेज मुक्त भारत, नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बना विश्व कीर्तिमान
मेरठ। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में 7 मार्च 2025 (शुक्रवार) को एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को दहेज एवं नशा जैसी सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने की दिशा में जनसहभागिता को बढ़ावा देना था। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से…









