प्राइवेट बस की लापरवाही का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान
हापुड – जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रही प्राइवेट बसों पर ट्रैफिक विभाग की नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखा गया कि प्राइवेट बसों की छतों पर यात्री बैठकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। यह वीडियो गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अल्लाहबक्सपुर टोल प्लाजा के पास का है। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर हापुड़ पुलिस को टैग…








