गाजियाबाद युवा केंद्र ने मनाया विश्व जल दिवस
● जल संरक्षण के लिए युवाओं को मिला विशेष संदेश गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद, माय भारत गाजियाबाद तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में डायमंड पब्लिक स्कूल, टीला, लोनी में विश्व जल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के उपनिदेशक श्री देवेंद्र कुमार और स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा शर्मा ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाईं। विश्व जल दिवस का महत्व उपनिदेशक देवेंद्र कुमार ने बताया कि 1992 में रियो डी…









