सीकरी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
● श्री महामाया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गाजियाबाद – हर साल चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले सीकरी मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ श्री महामाया देवी मंदिर परिसर का दौरा कर सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस अवसर पर उन्होंने प्राचीन…









