भाजपा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी-रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे, हम इनका वोट काटने नहीं देंगे- संजय सिंह
नई दिल्ली – वर्षों से रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या बताकर उनका वोट कटवाने की कोशिश कर रही भाजपा को आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पूर्वांचल समाज के लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे। हम किसी भी हाल में पूर्वांचल के लोगों का वोट काटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने…









