राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की सहभागिता विषय पर प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन
मेरठ – कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 15 जनवरी 2025 को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में महिलाओं की सहभागिता विषय पर प्रश्नोत्तरी, खुला मंच का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्राओं ने महिलाओं की सहभागिता विषय पर प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया। जैसे भारत की प्रथम महिला शिक्षिका कौन थी, वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष कौन है, आयरन लेडी किसे कहा जाता है,…









