दिल्ली में अधिकतर पूर्वांचल से आने वाले लोग किराए पर रहते हैं, अब उनको भी फ्री बिजली और पानी का लाभ मिलने लगेगा- केजरीवाल
नई दिल्ली – आम आदमी पाटी की सरकार बनने के बाद किराए के मकान में रह रहे सभी लोगों को प्रतिमाह 200 यूनिट बिजली और 20 हजार लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। शनिवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किराएदारों को यह गारंटी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ़्त बिजली-पानी का फ़ायदा हर किराएदार को मिलेगा, उन्हें भी सब्सिडी का फ़ायदा मिलेगा। यह केजरीवाल की गारंटी है कि हर…









