नौकरी के दौरान सफ़ाई कर्मचारी किश्तों में घर ख़रीद सकेंगे और रिटायर होने के बाद वह इसमें शिफ्ट हो सकेंगे- केजरीवाल
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया है कि चुनाव बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली सरकार सभी सफाई कर्मचारियों को मकान बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जमीन केंद्र सरकार के अधीन आती है। इसलिए मैंने इस हाउसिंग योजना के लिए केंद्र सरकार को रियायती दर पर जमीन देने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र…









