डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन
मेरठ – डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा के ऑडिटोरियम में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी का आयोजन बहुत ही धूमधाम से किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने प्रवेश द्वार पर फीता काटकर किया। इसके पश्चात विद्यालय सचिव व प्रधानाचार्य जिया जैदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को भविष्य के लिए…









