चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस “इन्नोवेटिव कंप्यूटिंग एवं कम्युनिकेशन इन फील्ड ऑफ़ लाइफ साइंस एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी” का हुआ सफल समापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सर छोटू राम अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस “इन्नोवेटिव कंप्यूटिंग एवं कम्युनिकेशन इन फील्ड ऑफ़ लाइफ साइंस एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी” का आज 9 फरवरी को सफल समापन हुआ। निदेशक डॉ नीरज सिंघल ने सभी अतिथयो का स्वागत किया। राष्ट्रीय कांफ्रेंस के अंतिम दिन पहले तकनीकी सत्र में प्रोफेसर अली. (तुर्की यूनिवर्सिटी, तुर्की) कंपैटिबल डेरिवेटिव विषय पर…









