संत रविदास जयंती उत्सव पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन
मेरठ। डीपीएम पब्लिक स्कूल में महान संत और समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक महान संत, कवि और समाज…








