स्मार्टफोन के दुरुपयोग से बचाव एवं साहित्य के प्रति रुचि कैसे बढ़ाएं
हापुड़— पी.एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व हिंदी प्रसार मंच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंच के अध्यक्ष श्री लौकेश कुमार शर्मा ने बच्चों में स्मार्टफोन के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को सीमित समय के लिए ही स्मार्टफोन के इस्तेमाल की अनुमति दें और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि मनोचिकित्सकों के अनुसार मोबाइल एडिक्शन बच्चों को अवसादग्रस्त और हिंसक प्रवृत्ति वाला बना…









