भावनपुर ठेका विवाद: आबकारी इंस्पेक्टर से मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, सवालों के घेरे में थाना भावनपुर
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में स्थित एक देसी शराब के ठेके पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल ने ओवर रेटिंग की शिकायत पर सिविल ड्रेस में छापा मारा। छापे के दौरान ठेके से शराब खरीदी गई, जिसमें तय मूल्य से अधिक पैसा वसूला गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी तैयार किया गया। जैसे ही आबकारी इंस्पेक्टर ने अपनी पहचान ठेका संचालक को बताई, स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि ठेका…








