प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति, दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में युवाओं ने दिए इंटरव्यू
नई दिल्ली (मुख्य संवाददाता): राजधानी दिल्ली के केंद्र में स्थित जमीयत उलमा-ए-हिंद के ऐतिहासिक मदनी हॉल में एक शानदार ‘मेगा जॉब फेयर’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों और क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। यह रोजगार मेला हमदर्द लर्निंग एंड वेलफेयर सोसाइटी ,एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (ए एम पी) ,वर्किंग जर्नलिस्ट क्लब और जामिया हमदर्द के सहयोग से आयोजित किया गया था। खास बात यह रही कि इसमें प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क था और इसे…









