शादी समारोह में लाखों की चोरी के बाद व्यापारियों ने एसपी से लगाई गुहार, जल्द खुलासे की मांग
मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक बबली की बेटी के विवाह समारोह में हुई लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी की घटना को लेकर शहर का व्यापारी वर्ग आक्रोशित है। घटना के 48 घंटे बाद भी मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिलने पर मंगलवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की। व्यापार मंडल ने एसपी को सौंपा…
