वैक्सीनशन महाभियान बनाने स्वयंसेवक बन कर जुटे कार्यकर्ता : भाजपा

ग्वालियर/भिण्ड। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक योजना के तहत गोहद ग्रामीण मंडल में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए युवा नेता धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रशासन के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी लोगों की मदद के लिए जुटे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह वैक्सीनेशन अभियान को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास किये हैं, उसके फलस्वरूप प्रथम चरण की तरह वैक्सीनेशन के अभियान का यह दूसरा चरण भी इतिहास रचेगा और सफलता को प्राप्त करेगा।

जिला प्रवक्ता अर्पित मुदगल ने कहा कि हर व्यक्ति को सहजता से वैक्सीन उपलब्ध हो और हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन हो, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार महाअभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के इस अभियान में सौ प्रतिशत वैक्सीनेट हो जाएगा तब अभियान सफल होगा।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में धर्मेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता अर्पित मुदगल, मंडल अध्यक्ष दीपक तोमर, अमृतलाल माहौर, सुखदेव सिंह तोमर, उदयसिंह तोमर, महेश सिंह कौरव मौजूद थे। बैठक सोवरन कुशवाह तथा आभार धर्मेंद्र सिंह कौरव ने किया।

बैठके मेंअमृतलाल माहोर सुखदेव सिंह तोमर महेश कौरव उदय सिंह तोमर ओमवीर सिंह पटेल गजेंद्र कौरव जोगेंद्र कौरव उदयवीर सिंह तोमर राजकुमार सिंह तोमर राजेश सिंह तोमर गोहद ग्रामीण मंडल मंत्री धर्मेंद्र सिंह कौरव सोशल मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल गिल त्रिलोक सिंह तोमर नरेंद्र तोमर भग्नासा जवान सिंह हरविंदर सिंह कौरव सियाराम किसान मित्र कल्लू कौरव नागेश कौरव शामिल थे।

Please follow and like us:
Pin Share