भेदभाव पूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन अभियान : रामलाल शर्मा

PU

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में भेदभाव का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ अपनों को ही वैक्सीनेशन लगे, यह सरकार के नेताओं की प्रथम प्राथमिकता है। जिस तरीके से हम सब को सूची मिली है, उसमें कैंप लगाने वाले प्रभारी बनाए गए हैं। इसमें कोई कांग्रेस का पार्षद है, तो कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता है या कांग्रेस के विधायकों के कहने से ही कैंप लग रहे हैं। उनके कहने से ही वैक्सीन लग रही है।

यह खबर भी पढ़ें: शादी के दिन होने वाली बारिश से जुड़ें विश्वास एवं अंधविश्वास, जानिए क्या देते हैं संकेत सरकार को पारदर्शिता के साथ कम से कम 7.50 करोड जनता की जन भावनाओं के आधार पर काम करना चाहिए, ना कि सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को वैक्सीनेशन का लाभ दिलाने के लिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन का लाभ आम जनता को मिले। आमजन लंबी-लंबी लाइन में खड़े होकर कई घंटे इंतजार के बाद भी निराश होकर लौट रहे है और दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता घर बैठे वैक्सीनेशन लगवाने का काम कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share