एडवोकेट एक्ट-1961 संशोधन विधेयक 2025 पूरे देश के अधिवक्ताओं के मान-सम्मान पर मोदी सरकार का सीधा हमला : NCP




चंडीगढ़ – न्यू कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने मोदी सरकार द्वारा एडवोकेट एक्ट-1961 संशोधन के प्रयास का विरोध किया। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि एडवोकेट एक्ट-1961 संशोधन विधेयक 2025 पूरे देश के अधिवक्ताओं के मान-सम्मान पर सीधा हमला है। इस संशोधन विधेयक के माध्यम से अधिवक्ताओं को बंधुआ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। न्यू कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने केंद्रीय भाजपा सरकार को एडवोकेट एक्ट-1961 संशोधन विधेयक 2025 को वापिस लेने की अपील की उन्होंने कहा देशभर के अधिवक्ताओं को इस एक्ट संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करना चाहिए। एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एडवोकेट एक्ट  में संशोधन करके अधिवक्ताओं की शक्ति एकता को तोड़ने की प्रक्रिया चालू है इसलिए इस एडवोकेट एक्ट-1961 संशोधन 2025 का विरोध किया जाता है और सभी अधिवक्ता साथियों को एक होकर इसका पुरजोर एक राय होकर विरोध करना बहुत जरूरी है क्योंकि अधिवक्ताओं की जो एकता शक्ति आत्म सम्मान है उसे भाजपा सरकार द्वारा तोड़ा जा रहा है और मिट्टी में मिलाया जा रहा है। इतिहास गवाह है वकीलों ने ही सबसे बड़े आंदोलन किये हैं और कई सरकारें गिराई हैं।

Please follow and like us:
Pin Share