
नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली समेत पूरे देश में लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जब सेलीब्रिटीज सुरक्षित नहीं हैं तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या की जाए? सलमान खान पर फायरिंग, बाबा शिद्धकी की हत्या के बाद अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला यह बताता है कि भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। भाजपा दिल्ली को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है। दिल्ली में रोज हत्याएं हो रही हैं, व्यापारियों को वसूली की धमकी आ रही है। भाजपा से देश के बॉर्डर की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। ये रोज कहते हैं कि सीमा पार करके रोहिंग्या आ रहे हैं। इनकी डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। अब इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर 6 बार चाकुओं से हमला किया। पता चला है कि उनका अस्पताल में इलाज जारी है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। लेकिन यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतने बड़े एक्टर की सुरक्षा ऐसी नहीं होगी कि कोई खिड़की से उनके घर में घुस गया। इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह पर रहने वाले अभिनेता के घर में रात को कोई घुसकर चाकुओं से हमला कर दे तो यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। इसका मतलब है कि दोनों सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई के अंदर यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान के घर पर शूट आउट हुआ था। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी एनडीए के पार्टनर थे। उनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अगर देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज ही सुरक्षित नहीं हैं, अगर इतने बड़े सेलिब्रिटीज को भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो एक आम आदमी की सुरक्षा की क्या ही बात की जाए? चारों तरफ से खबरें आ रही हैं कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती