विजेंद्र धामा को मयूर विहार जिला भाजपा पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्साह की लहर

विजेंद्र धामा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव संगठनहित को सर्वोपरि रखा है और जनसंपर्क, जनसेवा तथा कार्यकर्ता हितों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से विशेष रूप से युवाओं और उद्यमियों में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।मयूर विहार जिले के अनेक सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारी संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेतृत्व भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए तत्पर है।

Please follow and like us:
Pin Share