दीपक गाबा को शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में उत्साह की लहर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कर्मठ कार्यकर्ता दीपक गाबा को शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समूचे जिले में उत्साह का माहौल है। संगठन में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे गाबा की नियुक्ति को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताया है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव संगठनहित को सर्वोपरि रखा है और जनसंपर्क, जनसेवा तथा कार्यकर्ता हितों के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से विशेष रूप से युवाओं और उद्यमियों में नई प्रेरणा का संचार हुआ है।शाहदरा जिले के अनेक सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक और व्यापारी संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय नेतृत्व भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए तत्पर है।