पिछले 10 साल से दिल्ली भर में केजरीवाल की पूरी टीम को मिल रहा प्यार, सम्मान और आशीर्वाद इस बार भी बरकरार रहेगा- मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को जंगपुरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन कर दिया। नामांकन से पहले वह कालकाजी मंदिर पहुंचे और कालका माई से आशीर्वाद लिया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा का प्रण लेते हुए जंगपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। मेरा यह नामांकन अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति की दिशा में बढ़ाया एक और कदम है। मुझे विश्वास है कि जिस तरह पिछले 10 साल से दिल्ली भर में अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम को प्यार, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह इस चुनाव में भी बरकरार रहेगा। मनीष सिसोदिया ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि मैंने आज जंगपुरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और अरविंद केजरीवाल के एक सिपाही के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। मुझे विश्वास है कि जंगपुरा के लोग वही प्यार और सम्मान अपने इस भाई को देंगे जो वह पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी को देते रहे हैं। पूरी दिल्ली में जो प्यार, सम्मान और आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम को मिलता रहा है, वही प्यार और सम्मान इस चुनाव में भी बरकरार रहेगा। मैं जंगपुरा के विधायक के रूप में चुने जाने पर जंगपुरा के लोगों के लिए उनके सुख-दुख में साथ दे सकूं और शिक्षा व स्वास्थ्य के माध्यम से उनके भविष्य के निर्माण में सहयोग कर सकूं, इसी भावना के साथ मैंने नामांकन किया है। मुझे बहुत खुशी है कि मैं जंगपुरा से एक उम्मीदवार के रूप में जंगपुरा के लोगों के बीच में जा रहा हूं। वहीं, मनीष सिसोदिया ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने एक्स हैंडल पर कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा का प्रण लेते हुए आज जंगपुरा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। मेरा यह नामांकन अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति की दिशा में बढ़ाया एक और कदम है। घर से दही-चीनी खाकर नामांकन के लिए निकले नामांकन से पहले कालकाजी मंदिर के किए दर्शन।

Please follow and like us: