
नई दिल्ली : नई मुख्यमंत्री जो की शालीमार बाग की विधायक चुनी गई और अब वह मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जीवन परिचय कुछ इस तरह से है।नाम: रेखा गुप्ता,आयु: 50,पार्टी: भाजपा की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक,विधानसभा: शालीमार बाग ,पेशा: वकालत,पति: मनीष गुप्ता,कौन हैं रेखा गुप्ता? रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ था। लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई। जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गई। रेखा गुप्ता के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। अब दिल्ली की कमान संभाल सकती हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। रेखा गुप्ता का सियासी करियर इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गईं और राजनीति में एक्टिव हो गईं। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान भी रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शालीमार बाग विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को हराकर चुनाव जीता है। रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को कुल 68200 वोट मिले थे। जबकि आप की वंदना कुमारी 38605 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। यहां से कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन 4892 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नवगठित दिल्ली मंत्रिमंडल में निम्नलिखित मंत्री और उनके विभाग शामिल हैं:
1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना
2. प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन
3. मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग
4. रवींद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम
5. कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति
6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
7. पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास।