उत्तराखंड राज्य की हालत बदहाल है और उसके लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार है- प्रताप सिंह

नई दिल्ली – विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल जलंधरी ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर पार्टी की तरफ से समर्थन पत्र सौंपा और उन्होंने दिल्ली में बसे उत्तराखंड के प्रभासियों से अपील की कि उत्तराखंड के हित के लिए दिल्ली के चुनाव में सभी लोग आम आदमी पार्टी को वोट दें। संजय सिंह ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की सथापना के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने काफी संघर्ष और अपनी शहादत दी है। इनके आने से दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड समाज के लोगों का आम आदमी पार्टी को भारी जन समर्थन मिलेगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के लाखों लोग रहते हैं। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के लिए जिस दल ने अपनी शहादत दी, जिस दल ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया, जिनके संघर्षों की बदौलत उत्तराखंड का निर्माण हुआ, उस उत्तराखंड क्रांति दल ने फैसला लिया है कि वह दिल्ली के चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे। उत्तराखंड क्रांति दल में दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. बिहारी लाल जलंधरी, दिल्ली एनसीआर प्रभारी प्रताप सिंह शाही, संरक्षक एसपी गौढ़, एडवोकेट डीडी जोशी, पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत शामिल हैं। संजय सिंह ने बताया कि इन सभी लोगों ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। हम अरविंद केजरीवाल और पूरी आम आदमी पार्टी की ओर से इनका शुक्रिया अदा करते हैं। इनके आने से दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड समाज के लोगों का भारी जनसमर्थन आम आदमी पार्टी को मिलेगा। इन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए अपना समर्थन का पत्र लिखा है। इस दौरान डॉ. बिहारी लाल जलंधरी ने कहा कि हम दिल्ली में बसे हमारे उत्तराखंड के प्रवासियों से आग्रह करते हैं कि उत्तराखंड के हित में हमें दिल्ली में आम आदमी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। हमने आम आदमी पार्टी को इसलिए समर्थन दिया क्योंकि हम एक राजनीतिक भागीदारी चाहते हैं, ताकि हमारे समाज के लोगों की समस्याओं के लिए रास्ता निकले। वहीं, उत्तराखंड के प्रभारी वीरेंद्र गोयल ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि उत्तराखंड क्रांति दल के आम आदमी पार्टी के समर्थन में आने से पार्टी को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी। साथ ही, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के पक्ष में चल रही हवा और तेज होगी। दिल्ली एनसीआर के प्रभारी प्रताप सिंह शाही ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की हालत बदहाल है। हम उसके लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार मानते हैं। आज उत्तराखंड में पलायन की त्रासदी है। वहां रहने लायक माहौल नहीं है। इन 24 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए कुछ भी नहीं किया। हम सभी उत्तराखंडियों से अनुरोध करते हैं कि वो भारी बहुमत से वोट देकर अरविंद केजरीवाल को विजयी बनाएं।

Please follow and like us:
Pin Share