मेयर राजा इक़बाल सिंह को ‘एक है ईश्वर’ पुस्तक भेंट की गई।



मुख्य संवाददाता/सुषमा रानी
ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेन्टर में जाकर मेयर  राजा इकबाल सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक रचनाकार पण्डित मुस्तफा आरिफ के द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक है ईश्वर’ भेंट की । पण्डित मुस्तफा आरिफ ज़म ज़म फाउन्डेशन में मार्गदर्शक सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी है।

शमीम अहमद खान ने मेयर  राजा इकबाल सिंह को बताया कि पण्डित मुस्तफा आरिफ आजकल भागवत गीता पर आधारित 786 पद की हिन्दी पदावली में ‘गीता भारती’ शीर्षक की रचना में व्यस्त है।

राजा इकबाल सिंह ने पण्डित मुस्तफा आरिफ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि एक है ईश्वर पुस्तक से लोगों को पवित्र कुरान के सन्देश को समझने में मदद मिलेगी। मुझे यह जानकर भी बहुत खुशी हुई कि पण्डित मुस्तफा आरिफ अब भागवत गीता पर आधारित 786 पद की हिन्दी पदावली में ‘गीता भारती’ शीर्षक की रचना में व्यस्त है। मैं उन्हें अपनी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।

इस अवसर पर एडवोकेट  अमित आनन्द व  जसप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share