मंडल की बैठक में विकास का ब्यौरा दिया रीना नें

नई दिल्ली। अशोक नगर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली प्रदेश के एससी मोर्चा के महामंत्री कर्मवीर चंदेल अशोक नगर मंडल प्रभारी दर्शन सिंह, अशोकनगर की निगम पार्षद रीना महेश्वरी, अशोक नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कटारिया और महामंत्री राजकुमार महामंत्री प्रियंक जैन व मंडल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे अशोकनगर की निगम पार्षद रीना महेश्वरी ने अशोक नगर में 4 सालों में बहुत कार्य किए उन कार्य को कार्यकारणी बैठक में पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया और पुस्तके भी वितरण की। बैठक में कहा गया अशोक नगर की जनता निगम पार्षद रीना महेश्वरी ने 4 सालों में जो कार्य किया उनसे बहुत खुश है। हम अपनी निगम पार्षद श्रीमती रीना महेश्वरी का धन्यवाद करते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share