
● लाल सिंह आर्य ने कहा आपदा से दिल्ली वासियों को बचाना है
● लाल सिंह आर्य ने आम आदमी और कांग्रेस पार्टी को घोटाले आवाज बताया
नई दिल्ली – भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा लाल सिंह आर्य आज नरेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार राजकुमार खत्री के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा – द्वारा आयोजित दलित_स्वाभिमान_सम्मेलन को संबोधित किया और धोखेबाज,घोटालेबाज आप पार्टी को हराकर,भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने भी संबोधित किया। उत्तरप्रदेश के विधायक उमेश मलिक,जिलाध्यक्ष मुकेश कादियान पूर्व पार्षद अर्चना दिलीप सिंह,अजा विस्तार ललित लकवाल एवं अशोक अमरोही सहित प्रमुख नेतागण उपस्थित रहे लाल सिंह आर्य ने बोलते हुए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि वह युद्ध स्तर पर कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को जनता के सामने बेनकाब करते हुए भारतीय जनता पार्टी को उसके प्रत्याशी को विजई बनाएं इस मौके पर हुए कहा कि हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान भगवान राम में आस्था रखते हैं हम तो अपने प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को भी देवतुल्य मानते हैं और मैं अपने उन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि युद्ध स्तर पर चुनाव मैदान में कूद जाएं और अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव भारी मतों से जीताकर लाए और दिल्ली को दिल्ली वासियों को आपदा से बचाए क्योंकि इस आपदा ने पूरी दिल्ली को तहस-नहस कर दिया है लाल सिंह आर्य ने कहा कि क्योंकि हमारा सबसे बड़ा प्रत्याशी कमल का निशान है और हमें कमल के प्रत्याशी और कमल के निशान पर ज्यादा से ज्यादा वोट डलवा कर अपने प्रत्याशी को विजयश्री दिलाते हुए भाजपा की सरकार बनानी है