ऑनलाइन जुआ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल

PU

ऑनलाइन जुआ का संचलान करने वाली वेबासाइटों को पूरी तरह से बंद करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में गुरुवार को याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया है कि कई राज्य सरकारों द्वारा कानून बनाकर ऑनलाइन जुआ को प्रतिबंधित कर दिया है, इसके बावजूद धड़ल्ले से कई वेबसाइटों पर यह खेला जा रहा है।

अविनाश मेहरोत्रा ने अपनी याचिका में ऑनलाइन जुआ, सट्टा के खेल पर पूरी तरह से देश में प्रतिबंध लगाने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि कानून को पूरी तरह से लागू नहीं किए जाने के कारण ही प्रतिबंधित होने के बाद भी ऑनलाइन जुआ, सट्टा का कारोबार चल रहा है। याचिका में कहा गया है कि ऑनलाइन जुआ पूरी तरह से अनियंत्रित है और देश में हवाला लेनेदेन को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही कहा है कि इसके जरिए विदेशी मुद्रा विनिमय कानून और आयकर कानूनों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है। याचिका में आनलाइ जुआ का कारोबार करने वाले साइटों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वेबसाइट के संचालकों के टैक्स का रकम भी वसूलने के लिए केंद्र सरकार को आदेश देने की मांग की है।

Please follow and like us: