
नई दिल्ली – नगर निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुधवार को इतिहास रच दिया। “आप” सरकार ने एक साथ निगम के 12 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके अपना वादा पूरा कर दिया। मेयर महेश कुमार ने बताया कि 12 हजार कर्मचारियों के वेतन के लिए बजट में 800 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। दिल्ली वासियों के हर वर्ग के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार सदन में बड़े निर्णय ले रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का व्यवहार दलित मेयर के प्रति अपमानजनक रहा। सदन में भाजपा के पार्षदों ने धक्का मुक्की की, जिससे हमारे कई पार्षदों को चोटें आई हैं। भाजपा ने पिछले 2 साल से सदन नहीं चलने दिया है। दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट एवं वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर डिप्टी मेयर रविन्द्र भारद्वाज एवं नेता सदन मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे। मेयर महेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक दलित मेयर का कार्यकाल हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पार्षद के दुर्व्यवहार के चलते सदन की बैठक सुचारु रूप से नहीं चल पाई और सत्तापक्ष के कुछ पार्षदों को चोटें भी आई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 2 वर्षों में ढंग से सदन नहीं चलने दिया है। नेता सदन मुकेश गोयल ने आज निगम के सदन की बैठक में वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट एवं वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान प्रस्तुत किए एवं सदन से बजट का अनुमोदन कराया। भारतीय जनता पार्टी की बदले की राजनीति के चलते आज सदन की बैठक सुचारु रूप से नहीं चल पाई और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के दुर्व्यवहार के चलते आप पार्टी के पार्षदों को चोटें भी आई हैं। आम आदमी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाते हुए नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह द्वारा प्रस्तावित कट मोशन को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष द्वारा प्रस्तावित कट मोशन जिन में उन्होंने स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट के लिए 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त,छठ पूजा के लिए 50 लाख रुपए अतिरिक्त,महिला शौचालय के लिए 25 लाख रुपए अतिरिक्त बजट व्यवस्था जैसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मुकेश गोयल ने कहा कि आयुक्त महोदय ने पार्षदों को अपने वार्डों में विकास कार्य करने के लिए 75 लाख रुपए की राशि आवंटित की थी जिसमें आम आदमी पार्टी सरकार ने 80 लाख रुपए की वृद्धि करते हुए 1.55 करोड़ रुपए कर दिया है। इसके अतिरिक्त निगम में कार्यरत 12000 दैनिक वेतन भोगी एवं अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने के लिए बजट में 800 करोड़ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह राशि सड़कों के रखरखाव की मद से ली जाएगी। मुकेश गोयल ने कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले दो वर्षों से है और इन दो वर्षों में हमने कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशनभोगियो की बकाया राशि के बैकलॉग को दूर किया है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों का पिछले 10 वर्षों के भुगतान का बैकलॉग था जिसे निगम की “आप” सरकार 2 वर्षों पर ले आई है। पहले की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों को 6 महीने तक वेतन नहीं मिलता था जिसके चलते आए दिन हड़तालें होता थी अब “आप” सरकार के कार्यकाल में यह सब बंद हो गया है क्योंकि हम समय पर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रहे हैं।मुकेश गोयल ने कहा कि निगम की “आप” सरकार ने शेड्यूल ऑफ पोस्ट को यथावत रखा है और निगम में न तो कोई नई नौकरी सृजित की जाएगी और न ही किसी कर्मचारी की नौकरी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। मुकेश गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों को हर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और आज निगम के सदन से पारित यह बजट हर दिल्लीवासी की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।