दिल्ली में मुंगेरीलाल केजरीवाल का शीश महल टूटकर चकनाचूर होकर रहेगा — मोहन लाल गिहारा




●मंदिरों के पुजारी और ग्रंथियां की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं केजरीवाल

नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलीबाबा चालीस चोर गैंग के जितने भी नेता हैं वह केजरीवाल को कितना भी समर्थन दे ले इस बार केजरीवाल का जो मुंगेरीलाल का हसीन सपनों का शीश महल है वह टूटकर चकनाचूर होकर रहेगा और केजरीवाल सरकार को इस बार दिल्ली से अपना बोरिया बिस्तर उठकर जाना होगा और इसके तमाम मंत्री तिहाड़ जेल में होंगे क्योंकि वह अभी जमानत पर स्वयं केजरीवाल भी बाहर हैं मोहन लाल गिहारा ने कहां की विपक्ष कितना भी जोर लगा ले इस बार आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर कर ही हम दम लेंगे कितने भी जनता को लालच दे दे कोई भी उनकी बातों में नहीं आने वाला केजरीवाल सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का शोषण किया है केजरीवाल सरकार ने जो कुछ भी किया है पूंजी पति लोगों के लिए किया है अपनी जेब भरने के लिए किया है दिल्ली में गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया सब छलावा है अब दिल्ली की जनता केजरीवाल के छलावे में नहीं आने वाली दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है जब केजरीवाल सरकार ने पंजाब की महिलाओं को ₹1000 नहीं दिए जो उसने वहां वादा किया था तो दिल्ली में क्या देगा पिछले लंबे अरसे से मस्जिदों के मौलानाओं को तनक नहीं मिल रही है वह बेचारे रो रहे हैं तो दिल्ली में पुजारी और ग्रंथियां को कहां से देंगे यह सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी है दिल्ली की जनता पंडित पुजारी ग्रंथि सब समझ चुके हैं कि यह चुनावी जुमला है उन्हें कुछ नहीं मिलने वाला इसीलिए चारों तरफ केजरीवाल सरकार की हंसी में मजाक उड़ रही है उन्हें शर्म आनी चाहिए और ऐसी जन भावना को ठेस पहुंचाने वाली घोषणा केजरीवाल सरकार को नहीं करनी चाहिए उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पहले तो मंदिरों का भगवान के ऊपर कितनी ही गलत बयान बाजी दी भगवान राम के मंदिर को लेकर भी कितनी बार उन्होंने गलत बयान बाजी दी केजरीवाल ने कभी भी भगवान राम को उसके अस्तित्व को नहीं स्वीकारा आज चुनाव आने के बाद वोट बैंक की खाते मंदिर के पुजारी गुरुद्वारा के ग्रंथियां को गुमराह करने का काम कर रहे हैं

Please follow and like us: