मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल





नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इसमें प्रमुख रूप से यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गौड़, दिल्ली कांग्रेस के महासचिव रहे आयुब और भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि समेत अन्य लोग शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद मालवीय नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने कहा कि पूरी दिल्ली का माहौल अरविंद केजरीवाल की राजनीति के पक्ष में है। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति से प्रभावित होकर मालवीय वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे और यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश गौड़, नई दिल्ली में दिल्ली कांग्रेस के महासचिव रहे आयुब, यूथ कांग्रेस से वार्ड अध्यक्ष सचिन, कांग्रेस पार्टी से सीनियर वॉलिंटियर रहे रोहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। गौतम नगर से भाजपा के रवि, मानवीय नगर के जाने माने व्यक्ति व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश नांग्या, आरडब्ल्यू के अध्यक्ष प्रवीण धीर और देवेंद्र चौहान भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर राजेश गौड़ ने कहा कि मैं जन्म से कांग्रेस का था लेकिन मुझे उसकी नीतियों के कारण पार्टी छोड़नी पड़ी। कांग्रेस भाजपा को जिताने का काम कर रही है। आज की तारीख में कांग्रेस, भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कांग्रेस नेता अजय माकन हैं, वह जिस राज्य में वहां कांग्रेस को हराकर आए। इसके अलावा, अरविंद केजरीवाल की नीतियां गरीबों के लिए हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, भाजपा को छोड़कर आए रवि ने कहा कि मैं 25 साल से भाजपा का सदस्य रहा हूं, लेकिन भाजपा ने आज तक किसी वर्कर की इज्जत नहीं की है। भाजपा के निगम पार्षदों ने एमसीडी को लूटने का काम किया है। मैं आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित इस पार्टी में शामिल हो रहा हूं। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश नांग्या ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। ये पार्टी इधर-उधर की बात नहीं करती है। इसलिए मैं समाज सेवा करने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। वरी को जब सराय काले खां से वोटों की गिनती होगी तो सबको हैरानी होगी कि भाजपा वहां से उड़ी तो उड़ी कैसे? वहीं, मोहित चौधरी ने कहा कि दिल्ली का शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल पूरे देश और दुनिया में सबसे अच्छा है।

Please follow and like us:
Pin Share