सीएम रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को प्रयासरत हैं — वीरेन्द्र सचदेवा





नई दिल्ली :  भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिती में दिल्ली में डी.टी.सी. बेड़े में 400 बसे जोड़ कर जनता के सेवा में समर्पित करने का स्वागत किया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दस साल तक डी.टी.सी. के बस बेड़े में एक भी बस नही जोड़ी नतीजा डी.टी.सी. की सभी बसे अपना कानूनी फिटनेस जीवन पूरा ही नही उससे भी दो साल अधिक हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है। केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है पर हम इस कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की सीएम रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को प्रयासरत हैं।