मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग का दौरा कर निरीक्षण किया





दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग बीडब्ल्यू ब्लॉक का दौरा कर निरीक्षण किया। अधिकारियों को निवासियों की लंबित चिंताओं को हल करने के लिए निर्देशित किया गया था और आम जनता और जानवरों दोनों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए आवारा कुत्तों के मुद्दे को दूर करने के लिए एक व्यापक नीति बनाने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने  शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए कहा जहां भी आवश्यक हो, तत्काल जीर्णोद्धार (रीस्टोरेशन) कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को एक महीने के अंदर वृक्षारोपण अभियान पूरा करने का निर्देश दिया। गुप्ता ने कहा, ‘जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का भी पूरी प्रतिबद्धता से समाधान किया जाएगा। हर अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही स्पष्ट रूप से परिभाषित की जाएगी, ताकि तुरंत समाधान सुनिश्चित हो सके।’ एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक में जल बोर्ड, एमसीडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुंचकर स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनता की छोटी से छोटी समस्या का निवारण करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय की जाएगी, और हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।’ एक्स पर दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एसी ब्लॉक, शालीमार बाग में जल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की और स्थानीय निवासियों की समस्याएँ सुनीं। जनता को बेहतर जल सेवाएं प्रदान करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, और सुधार कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे। दिल्ली में स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है।’

Please follow and like us:
Pin Share