
नई दिल्ली – कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि चाहे कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनावों में मेहनत का लाभ नही मिला है लेकिन सभी प्रत्याशियों ने बेहतर चुनाव लड़ा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की थी, मुझे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि दलित और अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने में कांग्रेस विफलता ने हमारे वोट शेयर को प्रभावित किया, जिससे भाजपा को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि दलितों और अल्पसंख्यकों के भाजपा विरोधी वोट आम आदमी के गलत प्रचार के कारण उन्हें पड़ा क्योंकि आम आदमी पार्टी भ्रम फैलाया कि आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि दलित और अल्पसंख्यक, जो हमेशा ही भाजपा की राजनीति से असहज रहे है। उन्होंने भाजपा को रोकने लिए के आम आदमी पार्टी सरकार गठन के झूठ में आकर अपना वोट आम आदमी पार्टी तक ही सीमित रखा, जिसके कारण कांग्रेस को वोट नही मिल पाया, जिससे हमारी संभावनाएं प्रभावित हुईं। यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही पिछड़े समुदायों और अल्पसंख्यकों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने सही उम्मीदवार उतारे और मुझे कांग्रेस केडर पर गर्व है। हमें 6.5 वोट प्रतिशत मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर विश्वास रखने वाले दिल्लीवासियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बेशक दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग दोनो वर्गो के वोट कांग्रेस को नही मिले, जो आम आदमी पार्टी के पास चले गए। शायद हम जनता को यह बता सके कि कांग्रेस सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा अनुसार दलितों, अल्पसंख्यकों, वंचितों, गरीबों और जमीनी स्तर से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे। क्योंकि दिल्लीवासी अच्छी तरह जानते है कि भाजपा की राजनीति का आधार क्या है और सत्ता में आने के बाद उन्हांने केन्द्र या राज्यों में कितने वादे पूरे किए है?