केइसी एग्रीटेक द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसमें एग्रो इनपुट के मॉडर्न आउटलेट के लिए फ्रेंचाइजी दिए जाने की विस्तृत जानकारी




मुख्य संवाददाता/ सुषमा रानी
यशोभूमि, द्वारका, सेक्टर 25, नई दिल्ली में दो दिवसीय (17-18 मई) फ्रेंचाइजी इंडिया 2025 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में केइसी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा स्टॉल लगाया गया, जिसमें एग्रो इनपुट के मॉडर्न आउटलेट के लिए फ्रेंचाइजी दिए जाने की विस्तृत जानकारी  सभी आगंतुकों को दी गई। कंपनी की योजनाओं से अवगत कराते हुए कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जितेंद्र नारायण द्वारा बताया गया कि मेरे यह उत्पाद केवल एक इनपुट नहीं है, बल्कि यह टिकाऊ खेती के लिए संपूर्ण समाधान है। खेत- किसान- खेती के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि एक छत के नीचे कृषि की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। टिकाऊ खेती हेतु सभी उपादान उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य सहयोगी सेवाएं भी किसानों को प्रदान कराई जाएगी, जैसे जल विलय उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के छिड़काव हेतु ड्रोन सुविधा प्रदान कराई जाएगी।

जितेंद्र नारायण ने बताया कि जनपद स्तर एवं तहसील स्तर पर कार्यरत फ्रेंचाइजी आउटलेट पर किसानों को निशुल्क मिट्टी नमूना जांच की सुविधा भी दी जाएगी, इसके साथ-2 एक ही स्थल पर स्वास्थ्य बीमा सुविधा, इलेक्ट्रिक वाहन, वित्तीय ऋण, कृषक प्रशिक्षण, कृषि साहित्य इत्यादि की सुविधा भी निशुल्क रहेगी ।उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के द्वारा देश के लगभग 2000 युवा उद्यमी लाभान्वित हो सकते हैं। कीइसी एग्री टेक की फ्रेंचाइजी योजना में 25 लाख से 1 करोड़ तक इन्वेस्ट की अलग-अलग योजनाएं हैं। जिसकी ROI दो से तीन वर्ष की संभावित है। इस फ्रेंचाइजी आउटलेट के द्वारा टिकाऊ खेती को ध्यान में रखते हुए बायो आधारित गुणवत्तापूर्ण कृषि उपादान प्रदान किए जाएंगे। जो पर्यावरण के अनुकूल एवं किसानों के लिए लाभकारी भी हैं।

Please follow and like us:
Pin Share