अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय नागरिक मंच ने नारी शक्ति अवॉर्ड कार्यक्रम किया




अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस के अवसर पर भारतीय नागरिक मंच की अध्यक्षा अनीता उज्जैनवाल के नेतृत्व में दिल्ली के गढ़वाल भवन में भव्य नारी शक्ति अवॉर्ड कार्यक्रम किया गया।नारी शक्ति अवॉर्ड कार्यक्रम में दिल्ली व अन्य राज्यों की क्रांतिकारी महिलाओं ने भाग लिया और बड़े जोश उल्लास के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय नागरिक मंच की उपाध्यक्ष रीना चौहान ने नारी शक्ति पर गीत गाया। कार्यक्रम में क्रांतिकारी महिलाओं को नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रेवाड़ी से वरिष्ठ समाज सेवी महिला लक्ष्मी बाई जी और नागपुर से वरिष्ठ समाज सेवी  डॉ मालती सखारे नागपुर से मुख्य अतिथि रही और नारी शक्ति अवॉर्ड कार्यक्रम नागपुर से रेशम भोयर, रेवाड़ी से रेनू मेहरा, नीलम झलनी, मंजू माथुर,मैना अम्बेडकर,नेहा रत्ती, सफाईकर्मचारी यूनियन से मीना बागड़ी, मुकेश राणा,दुर्गा, सरजीत कौर,प्रीति राजपूत,सुनीता चौहान,नुसरत जहां,सुनीता कमल,अंजू चौधरी ,सुनीता नागिया ,हेमा गोहर,जग रोशनी,विनोज ,सोनिया गुप्ता पार्चा,पिंकी त्यागी, रीता कुमारी,रीटा मिश्रा,सुषमा गौतम, सीमा बिड़ला, गीता चौहान, प्रीति डोगरा, सरजीत कौर, नरेंद्र अंजू, रीटा कुमारी को नारी शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी कमिश्नर एस पी रॉय, समाज सेवी उदय गिल , सुखबीर , संजय कामवाल, वरिष्ठ समाज सेवी बी एल भुरंडा , डॉ बेनी राम कोचे,एडवोकेट अमराँश विषारत, भरत चौधरी, कैलाश चंद चौहान और योगेश कुमार आनंद  भी उपस्थित रहे और भारतीय नागरिक मंच की ओर से इन्हें भी महापुरुषों के प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों और सम्मान प्राप्तकर्ताओं ने अपनी अपनी बात भी रखी। कार्यक्रम के अंत में भारतीय नागरिक मंच की अध्यक्षा अनीता उज्जैनवाल ने कार्यक्रम में आए सभी का नारी शक्ति का जय घोष करते हुए धन्यवाद किया।

Please follow and like us: