
नूंह। शहर की नई अनाजमंडी में बुधवार को जिले की आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के माध्यम से प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान रीटा धारीवाल ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। सरकार द्वारा उनकी मांगों को लेकर बार बार आश्वासन दिया जा रहा है। मांगों को पूरा नहीं होने से कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। हेल्पर से वर्कर व वर्कर से सुपरवाइजर की पदोन्नति में उम्र की सीमा कम की जाए। आंगनबाड़ी कें द्रों को सरकारी भवनों में शिफ्ट कराया जाए। आंगनबाड़ी एवं सहायिका के सेवानिवृत होने पर पेंशन का लाभ दिया जाए। केंद्रों पर गुणवत्ता के अनुसार राशन दिया जाए। सभी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के अनुसार अवकाश व मेडिकल का लाभ दिया जाए। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से संतोष, नीरज, सविता, कविता, रबीना यादव व जमशीदा सहित अन्य वर्कर मौजूद रही।