डीपीएम स्कूल में हवन पूजन के साथ हुआ नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
बहसूमा। नगर के समीप मेरठ पौड़ी मार्ग पर स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हवन के साथ नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में हवन पूजन किया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों एवं शिक्षकगणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंत्र उच्चारण एवं हवन ध्वनि से सारा प्रांगण पवित्र हो गया। विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी एवं डॉ. हरेंद्र सिंह ने मुख्य यजमान के रूप में देवताओं का आहवान एवं पूजन किया।…









