भाजपा के सम्मेलन में हुआ सरकार के 8 वर्षो का गुणगान
हापुड़— प्रीत विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर हापुड़ विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधायक विजयपाल आढती और क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक देखा। वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि बीते आठ वर्षों में…






