टोल प्लाजा पर महिला और टोलकर्मी के बीच हाथापाई
हापुड़ — दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा बदसलूकी को लेकर आये दिन होने वाले विवादों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। वही रविवार को एक महिला और टोलकर्मी के बीच जमकर हंगामा हो गया। मामला फास्टैग में तकनीकी गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते विवाद और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला कार का फास्टैग स्कैन न होने के चलते टोलकर्मी ने उसे रोका और…









