बिजली कर्मियों का निजीकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू, मेरठ में निकली बाइक रैली, लखनऊ में होगा क्रमिक अनशन।
उत्तर प्रदेश – विद्युत विभाग के निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों ने जोरदार आंदोलन की शुरुआत कर दी है। आज प्रदेश के सभी जनपदों में विशाल बाइक रैली निकालकर संघर्ष समिति ने विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ में भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में निजीकरण के खिलाफ अनुशासित रूप से रैली निकाली गई। रैली में कर्मियों ने बैनर और स्टीकर लगाकर अपनी मांगें और नाराजगी जाहिर की। बिजली कर्मियों ने चेतावनी दी है कि आंदोलन के अगले…









