सीएमएफ बाय नथिंग ने लॉन्च किए सीएमएफ फोन 2 प्रो और तीन तरह के ईयरबड्स
मेरठ। लंदन आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्राण्ड सीएमएफ ने आज चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं- सीएमएफ फोन 2 प्रो, बड्स 2, बड्स 2 प्लस, बड्स 2ए। नथिंग साल की शानदार शुरूआत को जारी रखे हुए है। काउंटर पॉइन्ट रीसर्च Q1 2025 इंडिया स्मार्टफोन शिपमेन्ट रिपोर्ट के अनुसार ब्राण्ड को इस तिमाही सबसे तेज़ी से विकसित होते स्मार्टफोन ब्राण्ड का दर्जा दिया गया है, जिसने 156 फीसदी सालाना की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। लगातार पांचवी तिमाही के लिए नथिंग ने सबसे तेज़ी से विकसित होते ब्राण्ड के रूप में अपनी स्थिति…









