एक्सप्रेस वे पर ट्रॉला में घुसा ट्रक, चालक की मौत
गाज़ियाबाद। इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खड़े एक ट्रॉला में सोमवार की सुबह पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मसूरी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में ट्रक चालक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्राला…

