पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्थानीय अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी कारार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना सात जुलाई 2019 की थी। उन्होंने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से शंकर नामक आरोपी पांच साल की बच्ची को जंगल में ले…
