यूपी में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड नहीं होने का स्वास्थ्य मंत्री का दावा, बोले- न बॉर्डर सील होगा, न लॉकडाउन लगेगा
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि पूरे प्रदेश में कहीं पर भी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है। कोरोना के हालात नियंत्रित हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य सभी विभागों के लोगों ने संयुक्त रूप से काम किया है। उन्होंने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर को फिर से सील करने या फिर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन होने की संभावनाओं से भी इनकार किया। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह बुधवार को नोएडा में थे।…
