तीन माह में हर ग्राम पंचायत का होगा अपना ग्राम सचिवालय
लखनऊ। यूपी की ग्राम पंचायतों का अपना ग्राम सचिवालय और पंचायत भवन होगा। इनमें गांव के लोगों को आसानी से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिलेगा ही साथ में बैकिंग की सेवा भी उपलब्ध होगी। सभी नवीन और अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ग्राम सचिवालय का भवन देखते ही बनेगा। इसमें जनसुविधा केन्द्र भी होगा और बैंकिंग की सेवा देने के लिये बीसी सखी भी बैठेंगी। ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने के लिये प्रदेश…
