कौशल विकास केंद्र का किया शुभारंभ, युवक व युवतियों को करेंगे प्रशिक्षित
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के मंत्रालय एमएसडीई के अन्तर्गत गठित राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण युवक व युवतियों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए सेक्टर अल्फा-वन तथा गवर्नमेन्ट प्राइमरी स्कूल के सामने ग्राम मुबारकपुर सुरजपुर में कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के…








