उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल मैग्नम प्लाजा की नवगठित इकाई की हुई बैठक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, मैग्नम प्लाजा, गोमती नगर की नवगठित इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को मैग्नम प्लाजा कंपलेक्स, फन मॉल के सामने, गोमती नगर के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने एवं हर समय संघर्ष करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में एडीसीपी पूवी एस एम कासिम मौजूद रहे तथा पदाधिकारियों को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा शपथ दिलाई गई। मुख्य…







