70 लाख के बकाएदारों को पालिका ने भेजे नोटिस
पालिका क्षेत्र में सैकड़ों परिवारों द्वारा आज तक पानी का बिल अदा नहीं किया गया है, जिसके कारण सत्तर लाख रुपये बकाया चल रहा है। पेयजल सप्लाई को सुचारु बनाने के साथ ही बकाया राशि वसूलने के लिए तीन सौ लोगों को नोटिस भेजकर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। गढ़-ब्रजघाट पालिका क्षेत्र के जिन घरों में पानी की आपूर्ति पहुंच रही है, उनकी संख्या साढ़े चार हजार से भी अधिक है। तीन सौ घर ऐसे भी हैं, जिनके…







